संदेश

ऋग्वैदिक समाज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काकतीय अभिलेख

चित्र
  काकतीय अभिलेख  काकतीय वंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी तक पूर्वी दक्कन क्षेत्र तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर शासन किया। इस साम्राज्य की जानकारी का प्रमुख स्रोत लिखित अभिलेख (Inscriptions) है। यह अभिलेख, पत्थर, तांबे की प्लेटों और मंदिर की दीवारों पर उकेरे गए है जो काकतीयों साम्राज्य की वंशावली, राजनीतिक गतिविधियों, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, समाज, धर्म और सांस्कृतिक योगदान के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। काकतीय अभिलेख मुख्य रूप से तेलुगु और संस्कृत में लिखे गए। उल्लेखनीय अभिलेखों में बय्यारम टैंक शिलालेख, मोटुपल्ली शिलालेख, मंगल्लु शिलालेख और हनुमकोंडा शिलालेख शामिल हैं। विद्वान पी.वी. परब्रह्म शास्त्री के अनुसार काकतीय अभिलेख तेलुगु भाषा और साहित्य के विकास का "स्वर्णयुग" दिखाते हैं।  वंशावली की जानकारी शिलालेख काकतीय शासकों की वंशावली और कालक्रम को उजागर करते है। गणपति देवा (1199–1262) के शासनकाल में जारी बय्यारम टैंक शिलालेख , एक विस्तृत वंशावली सूची प्रदान करता है। यह शिलालेख वेन्ना, बीटा I, प्रोल I, और रुद्रदेवा जैसे पूर...

ऋग्वैदिक समाज

ऋग्वेद में वर्ण शब्द का प्रयोग रंग के अर्थ में होता था। प्रतीत होता है कि आर्य भाषा भाषी गौर वर्ण के थे और मूलनिवासी लोग काले रंग के। आर्य द्वारा जीते गए दास, गुलाम और शूद्र कहलाए। जीती गई वस्तुओं में कबीले के सरदारों और पुरोहितों को अधिक हिस्सा मिलता था। वह अपने भाई बंधुओं को वंचित करते हुए अधिकाधिक संपन्न होते गये। इससे कबीले में सामाजिक असमानता का उदय हुआ। धीरे धीरे कबायली समाज तीन वर्गों में बट गया योद्धा, पुरोहित और जनसामान्य। चौथा वर्ग जो शूद्र कहलाता था, ऋग्वेद काल के अंत में दिखाई पड़ता है क्योंकि इसका सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के दशम मंडल में है, जो सबसे बाद में जोड़ा गया। पुरोहितों को दक्षिणा में मुख्य रूप से दासिया दी जाती थी जिनसे घरेलू काम कराया जाता था। ऋग्वेद के काल में ही व्यवसाय के आधार पर समाज में विभेदीकरण आरंभ हुआ। गाय, रथ, घोड़े, दास-दासीयां दान में दिए जाते थे। युद्ध में जीते गई संपत्ति का असमान वितरण होने के कारण समाज में असमानता आई और इससे सामान्य कबायली लोगों को वंचित करते हुए राजाओं और पुरोहितों को आगे बढ़ने में सहायता मिली। ऋग्वेद में उस काल की सामाजिक व्यवस्था...