संदेश

“मुगल हरम” (प्रशासनिक भूमिका) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काकतीय अभिलेख

चित्र
  काकतीय अभिलेख  काकतीय वंश ने 12वीं से 14वीं शताब्दी तक पूर्वी दक्कन क्षेत्र तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर शासन किया। इस साम्राज्य की जानकारी का प्रमुख स्रोत लिखित अभिलेख (Inscriptions) है। यह अभिलेख, पत्थर, तांबे की प्लेटों और मंदिर की दीवारों पर उकेरे गए है जो काकतीयों साम्राज्य की वंशावली, राजनीतिक गतिविधियों, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, समाज, धर्म और सांस्कृतिक योगदान के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। काकतीय अभिलेख मुख्य रूप से तेलुगु और संस्कृत में लिखे गए। उल्लेखनीय अभिलेखों में बय्यारम टैंक शिलालेख, मोटुपल्ली शिलालेख, मंगल्लु शिलालेख और हनुमकोंडा शिलालेख शामिल हैं। विद्वान पी.वी. परब्रह्म शास्त्री के अनुसार काकतीय अभिलेख तेलुगु भाषा और साहित्य के विकास का "स्वर्णयुग" दिखाते हैं।  वंशावली की जानकारी शिलालेख काकतीय शासकों की वंशावली और कालक्रम को उजागर करते है। गणपति देवा (1199–1262) के शासनकाल में जारी बय्यारम टैंक शिलालेख , एक विस्तृत वंशावली सूची प्रदान करता है। यह शिलालेख वेन्ना, बीटा I, प्रोल I, और रुद्रदेवा जैसे पूर...

मुगल हरम (प्रशासनिक भूमिका)

“मुगल हरम” (प्रशासनिक भूमिका) परिचय:- मुगल काल में बादशाहों की पत्नी एवं अन्य स्त्रियों के रहने वाले निवास को हरम कहा जाता था। अबुल फजल ने इसके लिए विशेष शब्द सविस्तान-ए-खास या सविस्तान-ए-इकबाल का प्रयोग किया है। मुगल हरम की रचना विद्वानों के बीच बहस का विषय भी रही है। उस समय के समकालीन स्रोत मुगल हरम में महिलाओं की बहुत बड़ी संख्या होने का प्रमाण प्रस्तुत करते है। अकबर के शासन काल में हरम में 5000 औरतें रहती थी और आगे आने वाले मुगल सम्राटों के हरम में औरतों की संख्या लगातार बढ़ती गई। एकमात्र स्रोत जिसमें मुगल हरम का विस्तार से वर्णन मिलता है वह गुलबदन बेगम का हुमायूंनामा है। इस विषय में कुछ जानकारी हमें जहांगीर और बाबर की आत्मकथाओं से भी मिलती है। मुगल बादशाहों की राजनीति में हरम की स्त्रियां हस्तक्षेप करने लगी थी। स्त्रियों के शासन संबंधी हस्तक्षेप पर उलेमाओं और अमीरों किसी नेे इनका विरोध नहीं किया। हरम की स्त्रियों ने मुगल प्रशासन की राजनीति में जो भूमिका निभाई वह मुगल साम्राज्य के लिए लाभकारी सिद्ध हुई। मुगल काल में राजमहल के एक बड़े भाग पर हरम की औरतों का आधिपत्य था। यह महिलाएं मु...