संदेश

डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा दलितों के मुद्दे को उजागर करना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय

चित्र
  मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय मध्यकालीन भारत में गाँव ग्रामीण समाज और खेती की सबसे बुनियादी इकाई था। ज़्यादातर लोग गाँवों में रहते थे और रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर थे। इरफ़ान हबीब के अनुसार गाँव केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक प्रशासनिक और आर्थिक इकाई भी था, जिसके ज़रिए मुग़ल राज्य भू-राजस्व (ज़मीन का कर) वसूलता था। गाँव का समाज बराबर नहीं था। उसमें ज़मींदार, मुक़द्दम जैसे अधिकारी, खुद-काश्त ( गाँव में बसे किसान), पाही-काश्त ( बाहर से आए किसान), बालूतेदार (कारीगर और सेवा देने वाले) और भूमिहीन मज़दूर थे। ज़मीन, साधन और सत्ता तक सबकी पहुँच बराबर नहीं थी। ग्राम समुदाय की अवधारणा और संरचना ग्राम समुदाय में किसान, अधिकारी, कारीगर और अन्य समूह शामिल थे, जो खेती पर टिकी व्यवस्था चलाते थे। मुग़ल काल में गाँव ही वह इकाई था जिससे राज्य राजस्व तय और वसूल करता था। खेती मुख्य पेशा: ज़्यादातर लोग किसान थे और पारंपरिक तरीकों, बैलों और साधारण औज़ारों से खेती करते थे। उपज का बड़ा हिस्सा राजस्व के रूप में राज्य ले लेता था, इसलिए ज़मीन का रिकॉर्ड सावधानी से रखा जाता था। गाँव के मुख्य अ...

डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा दलितों के मुद्दे को उजागर करना

प्रश्न:- आधुनिक भारत में दलितों के मुद्दों को डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने किस प्रकार उजागर किया? परिचय:- दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर आधुनिक भारत के राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ प्रख्यात विद्वान, विशिष्ट शिक्षाविद, निपुण राजनेता, प्रभावशाली वक्ता, संविधान विशेषज्ञ तथा दलितों के समर्थक थे। अंबेडकर स्वभाव से विवेकशील, व्यंग्यात्मक और तार्किक थे। अंबेडकर का जन्म महार जाति में हुआ था जो एक अस्पृश्य जाती मानी जाती थी। बचपन से ही अंबेडकर कुशल और बुद्धिमान छात्र थे। बड़ौदा के महाराज गायकवाड़ द्वारा दी गई छात्रवृत्ति से अंबेडकर ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर और फिर लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पी.एच.डी की उपाधि ली। 1923 में उन्होंने भारत में वकालत शुरू की तथा साथ ही अपना पूरा जीवन जातिप्रथा के विरोध और अछूत मानी जाने वाली जातियों के उत्थान में लगा दिया। इस प्रक्रिया में उन्होंने कई संगठन बनाए जैसे बहिष्कृत हितकारिणी सभा, इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी, और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति संघ, आदि। अपने संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए कई समाच...