संदेश

चीन में राष्ट्रवाद के उदय लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय

चित्र
  मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय मध्यकालीन भारत में गाँव ग्रामीण समाज और खेती की सबसे बुनियादी इकाई था। ज़्यादातर लोग गाँवों में रहते थे और रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर थे। इरफ़ान हबीब के अनुसार गाँव केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक प्रशासनिक और आर्थिक इकाई भी था, जिसके ज़रिए मुग़ल राज्य भू-राजस्व (ज़मीन का कर) वसूलता था। गाँव का समाज बराबर नहीं था। उसमें ज़मींदार, मुक़द्दम जैसे अधिकारी, खुद-काश्त ( गाँव में बसे किसान), पाही-काश्त ( बाहर से आए किसान), बालूतेदार (कारीगर और सेवा देने वाले) और भूमिहीन मज़दूर थे। ज़मीन, साधन और सत्ता तक सबकी पहुँच बराबर नहीं थी। ग्राम समुदाय की अवधारणा और संरचना ग्राम समुदाय में किसान, अधिकारी, कारीगर और अन्य समूह शामिल थे, जो खेती पर टिकी व्यवस्था चलाते थे। मुग़ल काल में गाँव ही वह इकाई था जिससे राज्य राजस्व तय और वसूल करता था। खेती मुख्य पेशा: ज़्यादातर लोग किसान थे और पारंपरिक तरीकों, बैलों और साधारण औज़ारों से खेती करते थे। उपज का बड़ा हिस्सा राजस्व के रूप में राज्य ले लेता था, इसलिए ज़मीन का रिकॉर्ड सावधानी से रखा जाता था। गाँव के मुख्य अ...

चीन में राष्ट्रवाद के उदय

प्रश्न:- चीन में राष्ट्रवाद के उदय का वर्णन कीजिए। परिचय:- बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में प्रभुसत्ता के अधिकारों की बहाली प्रत्येक प्रबुद्ध चीनी का आदर्श बन गया। 19वीं शताब्दी के अंत तक राष्ट्रीय प्रभुसत्ता और प्रभुसत्ता के अधिकार जैसे पश्चिमी शब्द सरकारी दस्तावेजों में आ गए थे। कुछ ही वर्षों में वे चीनी शब्द भंडार के अभिन्न अंग बन गए। अफीम युद्ध के समय से चीन पर बाहरी आक्रमण होते रहे। प्रत्येक युद्ध का अंत एक असमान संधि के साथ हुआ। चीन को विजेता देशों को हर्जाने, विशेषाधिकार और क्षे्त्रीय रियायतें तक देनी पड़ी। चीन- जापान युद्ध ने चीन की कमजोरी का पर्दाफाश किया। इस युद्ध का परिणाम रियासतों के लिए होड़ के रूप में सामने आया। बक्सर विद्रोह को कुचलने के बाद चीन में कुछ साम्राज्यवादी ताकतों ने निरंकुश लूटमार की। चीन के अतिक्रमण रोक पाने में असमर्थ होने के बावजूद इस समय देश को मजबूत करने और तमाम हाथों से निकली चीजों को फिर से अपने हाथ में लाने के बारे में चीन में कहीं अधिक दृढ़ संकल्प की स्थिति बन गई थी।  बीसवीं शताब्दी के पहले दशक में चीनी अधिकारियों ने अंग्रेजों पर रोक लगाने क...