संदेश

रोमन इतिहासलेखन परंपरा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय

चित्र
  मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय मध्यकालीन भारत में गाँव ग्रामीण समाज और खेती की सबसे बुनियादी इकाई था। ज़्यादातर लोग गाँवों में रहते थे और रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर थे। इरफ़ान हबीब के अनुसार गाँव केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक प्रशासनिक और आर्थिक इकाई भी था, जिसके ज़रिए मुग़ल राज्य भू-राजस्व (ज़मीन का कर) वसूलता था। गाँव का समाज बराबर नहीं था। उसमें ज़मींदार, मुक़द्दम जैसे अधिकारी, खुद-काश्त ( गाँव में बसे किसान), पाही-काश्त ( बाहर से आए किसान), बालूतेदार (कारीगर और सेवा देने वाले) और भूमिहीन मज़दूर थे। ज़मीन, साधन और सत्ता तक सबकी पहुँच बराबर नहीं थी। ग्राम समुदाय की अवधारणा और संरचना ग्राम समुदाय में किसान, अधिकारी, कारीगर और अन्य समूह शामिल थे, जो खेती पर टिकी व्यवस्था चलाते थे। मुग़ल काल में गाँव ही वह इकाई था जिससे राज्य राजस्व तय और वसूल करता था। खेती मुख्य पेशा: ज़्यादातर लोग किसान थे और पारंपरिक तरीकों, बैलों और साधारण औज़ारों से खेती करते थे। उपज का बड़ा हिस्सा राजस्व के रूप में राज्य ले लेता था, इसलिए ज़मीन का रिकॉर्ड सावधानी से रखा जाता था। गाँव के मुख्य अ...

रोमन इतिहासलेखन परंपरा

रोमन इतिहासलेखन परंपरा परिचय:- रोम में इतिहासलेखन की शैली यूनान से आई। रोमनो ने यूनानीयों को युद्ध में पराजित किया था तथापि यूनानीयों की बौद्धिकता का लोहा रोमन चिंतकों ने भी माना और यूनानी शैली ने रोमन लेखन को गहराई से प्रभावित किया। आरंभिक रोमन लेखकों ने अपने इतिहास ग्रंथों की रचना यूनानी भाषा में ही की क्योंकि इतिहासलेखन का विचार यूनान से ही रोम आया था। लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व तक रोमन इतिहास यूनानी भाषा में ही लिखा जाता रहा। रोम की रुचि युद्ध अभियानों में विशेषता रही। यूनान पर विजय प्राप्त करने के पश्चात दोनों देशों के मध्य संबंध स्थापित हुए। हेरोडोटस, थूसीडायडीज, पॉलीबियस आदि यूनानी लेखकों के प्रभाव से रोम के विद्वानों ने रोमन साम्राज्य के निर्माण की प्रक्रिया तथा राजनीतिक संस्थाओं की स्थापना को लेखाबद्ध करने के प्रयास किए। रोम के इतिहासलेखन में राजनीतिक घटनावलियों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है। यूनान में चिंतन, विचार और विश्लेष्ण की प्रधानता इतिहास ग्रंथों में देखने को मिलती है, जबकि रोमन लेखक घटनाओं के वर्णन में अधिक रुचि प्रदर्शित करते है। दार्शनिक व्याख्या और संवे...