संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय

चित्र
  मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय मध्यकालीन भारत में गाँव ग्रामीण समाज और खेती की सबसे बुनियादी इकाई था। ज़्यादातर लोग गाँवों में रहते थे और रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर थे। इरफ़ान हबीब के अनुसार गाँव केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक प्रशासनिक और आर्थिक इकाई भी था, जिसके ज़रिए मुग़ल राज्य भू-राजस्व (ज़मीन का कर) वसूलता था। गाँव का समाज बराबर नहीं था। उसमें ज़मींदार, मुक़द्दम जैसे अधिकारी, खुद-काश्त ( गाँव में बसे किसान), पाही-काश्त ( बाहर से आए किसान), बालूतेदार (कारीगर और सेवा देने वाले) और भूमिहीन मज़दूर थे। ज़मीन, साधन और सत्ता तक सबकी पहुँच बराबर नहीं थी। ग्राम समुदाय की अवधारणा और संरचना ग्राम समुदाय में किसान, अधिकारी, कारीगर और अन्य समूह शामिल थे, जो खेती पर टिकी व्यवस्था चलाते थे। मुग़ल काल में गाँव ही वह इकाई था जिससे राज्य राजस्व तय और वसूल करता था। खेती मुख्य पेशा: ज़्यादातर लोग किसान थे और पारंपरिक तरीकों, बैलों और साधारण औज़ारों से खेती करते थे। उपज का बड़ा हिस्सा राजस्व के रूप में राज्य ले लेता था, इसलिए ज़मीन का रिकॉर्ड सावधानी से रखा जाता था। गाँव के मुख्य अ...

वारकरी आंदोलन

चित्र
  वारकरी आंदोलन  वारकरी आंदोलन की शुरुआत 13 शताब्दी में महाराष्ट्र में हुई। पंडुलिक को इसका प्रथम संत माना जाता है। पंढरपुर वारकरी आंदोलन का प्रमुख केंद्र था। अधिकांश वारकरी संत विठोबा की पूजा करते थे जिन्हे विष्णु का अवतार माना जाता है। वारकारी संतो की संख्या 50 से अधिक थी। इसके प्रमुख संतो में ज्ञानेश्वर, नामदेव, एकनाथ, तुकाराम, और रामदास शामिल है।   दार्शनिक शिक्षाएं  वारकरी संतो के अनुसार भगवान् तक पहुँचने का रास्ता प्रेम और मानवता की सेवा से होकर जाता है और यह रास्ता सभी के लिए खुला है। साथ ही उनका मानना था की इसपर केवल पंडितों और ब्राह्मणों का ही विशेष अधिकार नहीं है। इनके अनुसार पुरोहित वर्ग भगवान पर अधिकार होने का दावा करते है। वह नहीं जानते की दिव्य को वश में नहीं किया जा सकता, बल्कि सेवा के माध्यम से ही उसका अनुसरण किया जा सकता है। वारकरी सम्रदाय का उद्देश्य धार्मिक प्रथाओं को दैनिक जीवन में अधिक सुलभ बनाना था।  विद्वान सुविरा जायसवाल के अनुसार भगवान को केवल एक समुदाय की संपत्ति के रक्षक और मालिक के रूप में देखने से लेकर भगवान को एक सार्वभौमिक ...

कुतुब परिसर के बहुआयामी अर्थ

चित्र
  कुतुब परिसर के बहुआयामी अर्थ   दिल्ली के महरौली में स्थित कुतुब परिसर केवल मध्यकालीन स्मारकों या पत्थरों का एक समूह नहीं है, बल्कि यह दिल्ली सल्तनत के उतार-चढ़ाव, उसकी राजनीतिक तथा धार्मिक महत्वाकांक्षाओं का एक जीवंत ऐतिहासिक दस्तावेज है। इस परिसर में स्थित मस्जिद, मीनार, मकबरे और प्रवेश द्वार समय के साथ बदलते रहे और प्रत्येक सुल्तान ने इसके माध्यम से समाज, प्रजा और अपने शत्रुओं को अलग-अलग संदेश देने का प्रयास किया। आधुनिक इतिहासकारों जैसे आर. नाथ, पर्सी ब्राउन, सुनील कुमार, एंथनी वेल्च, और मोहम्मद मुजीब के अनुसार, कुतुब परिसर के साथ कई राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अर्थ जुड़े हुए है। सैन्य विजय और राजनीतिक प्रभुत्व क़ुतुब मीनार :- 'टावर ऑफ विक्ट्री' के रूप में मीनार कुतुब-उद्दीन ऐबक द्वारा 1199 ईस्वी में शुरू की गई मीनार को एक 'विजय स्तंभ' के रूप में देखा गया। विद्वान पर्सी ब्राउन के अनुसार, यह मीनार सुदूर क्षेत्रों से भी दिखाई देती थी और यह स्पष्ट रूप से यह उद्घोषणा करती थी कि राजपूत शासकों को पराजित कर दिल्ली पर अब मुसलमानों का राजनीतिक नियंत्रण स्...