संदेश

मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय

चित्र
  मध्यकालीन भारत में ग्राम समुदाय मध्यकालीन भारत में गाँव ग्रामीण समाज और खेती की सबसे बुनियादी इकाई था। ज़्यादातर लोग गाँवों में रहते थे और रोज़ी-रोटी के लिए खेती पर निर्भर थे। इरफ़ान हबीब के अनुसार गाँव केवल रहने की जगह नहीं था, बल्कि एक प्रशासनिक और आर्थिक इकाई भी था, जिसके ज़रिए मुग़ल राज्य भू-राजस्व (ज़मीन का कर) वसूलता था। गाँव का समाज बराबर नहीं था। उसमें ज़मींदार, मुक़द्दम जैसे अधिकारी, खुद-काश्त ( गाँव में बसे किसान), पाही-काश्त ( बाहर से आए किसान), बालूतेदार (कारीगर और सेवा देने वाले) और भूमिहीन मज़दूर थे। ज़मीन, साधन और सत्ता तक सबकी पहुँच बराबर नहीं थी। ग्राम समुदाय की अवधारणा और संरचना ग्राम समुदाय में किसान, अधिकारी, कारीगर और अन्य समूह शामिल थे, जो खेती पर टिकी व्यवस्था चलाते थे। मुग़ल काल में गाँव ही वह इकाई था जिससे राज्य राजस्व तय और वसूल करता था। खेती मुख्य पेशा: ज़्यादातर लोग किसान थे और पारंपरिक तरीकों, बैलों और साधारण औज़ारों से खेती करते थे। उपज का बड़ा हिस्सा राजस्व के रूप में राज्य ले लेता था, इसलिए ज़मीन का रिकॉर्ड सावधानी से रखा जाता था। गाँव के मुख्य अ...

अमेरिका में "न्यू डील" की नीतियां

प्रश्न:- अमेरिका में "न्यू डील" की नीतियों का वर्णन कीजिए। परिचय:- 1930 के दशक में आर्थिक मंदी का सामना करने के लिए अमेरिकी सरकार ने अनेक क्षेत्रों में हस्तक्षेप किया। 1935 और 38 के बीच राष्ट्रपति थियोडर रुजवेल्ट के नेतृत्व में सरकार ने अनेक कार्यक्रम को शुरू करने के लिए अनेक एजेंसियों की स्थापना की। इनमें कुछ तत्काल राहत पहुंचाती थी, कुछ आर्थिक कार्यों का संपादन करती थी और मंदी का सामना करती थी। इसे ही नई योजना कहा गया। इसके मुख्य तीन उद्देश्य राहत, पुनर्लाभ व वसूली और सुधार थे। इस योजना के अंतर्गत संयुक्त राज्य लोककल्याणकारी राज्य बन गया। 1932 के निर्वाचन में रूजवेल्ट लोकतंत्रवादियों का उम्मीदवार था। चुनाव में लोकतंत्रवादी कांग्रेस के दोनों सदनों में विजयी रहे और रुजवेल्ट बहुमत से राष्ट्रपति चुन लिया गया। रूजवेल्ट ने अपने उद्घाटन भाषण में देशवासियों को आशा का संदेश दिया। उसने कहा "हमें सिर्फ एक ही चीज से डरना है वह है डर"। रूजवेल्ट ने मंदी को घरेलू समस्या के रूप में देखा और आर्थिक राष्ट्रवाद द्वारा इसे दूर करने पर बल दिया। रूजवेल्ट ने तुरंत ही कांग्रेस का एक विशेष...

प्रगतिवादी आंदोलन का उद्देश्य

प्रश्न:- प्रगतिवादी आंदोलन के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। परिचय:- प्रगतिवादी आंदोलन थियोडर रुजवेल्ट के राष्ट्रपति काल में आरंभ हुआ। इसने अनेक अमेरिकियों को प्रभावित किया। नेताओं ने राज्यों और नगरों की राजनीति में इस विचारधारा का प्रतिपादन किया। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य जनता को प्रशासन में अधिक से अधिक भाग देना तथा सरकार को लोककल्याणकारी होने के लिए अधिक शक्तिशाली, दक्ष और क्रियाशील करना था। प्रगतिवादियो ने सुधार कार्यक्रम को अपनाया। इसमें देश के सभी भागों के स्त्री-पुरुष विशेषकर उत्तर-पूर्व और मध्य पश्चिमी के लोग शामिल थे। इस आंदोलन की शुरुआत नगरों से हुई। यहां सामाजिक न्याय और प्रशासनिक सुधार पर ध्यान दिया गया। प्रगतिवादी नेताओं में कॉलेज में शिक्षा प्राप्त पेशेवर लोग, छोटे छोटे व्यवसाई तथा देसी प्रोटेस्टेंट शामिल थे। सुधारको ने दो बुराइयों के विरुद्ध संघर्ष किया। वह भ्रष्टाचार की वजह से दुखी थे। सरकार धनिक वर्ग को सभी स्तरों पर विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही थी। वे इन लोगों तथा नेताओं की सत्ता का अंत करना और जनता को सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता दिलाना चाहते थे। उनकी यह भी इच्छा थी कि ...

अमेरिका में औद्योगिक विस्तार

प्रश्न:- अमेरिका में औद्योगिक विस्तार का वर्णन कीजिए। परिचय:- 19वीं शताब्दी के अंत में अमेरिकी आर्थिक विकास के अनेक कारण थे। प्रथम यहां कोयला, लोहा, लकड़ी, पेट्रोलियम आदि कच्चे मालों की प्रचुरता थी। यहां मजदूरों की अधिकता थी। इनमें कुछ मजदूर तो विदेश से भी आए थे। अमेरिकी शिल्पविज्ञान उच्च कोटि का था। कुशल अमेरिकियों ने अनेक नई-नई मशीनों का आविष्कार किया। उद्योगपतियों ने अपने व्यावसायिक संगठन में बड़ी अभिरुचि ली। वस्तुओं की खपत के लिए बाजार भी उपलब्ध था। देश की जनसंख्या में वृद्धि और यातायात के साधनों के विकास के फलस्वरुप बाजार विस्तृत हो गया। सरकार उद्योगों के विकास के लिए आर्थिक सहायता देने लगी तथा सीमा शुल्क की दर ऊंची करके देसी उद्योगों के पनपने का अवसर दिया गया। बैंकों ने भी व्यापार व्यवसाय के विकास में योगदान दिया। इतिहासकार "चार्ल्स" और "मेरी बियर्ड" के अनुसार औद्योगिक विकास में इंग्लैंड ने जो सौ वर्षों में किया, उसे अमेरिका ने 50 वर्षों में ही कर दिखाया। अमेरिका विश्व में निर्माताओं का पहला देश बन गया। दक्षिण बागान मालिकों का देश की राजनीति में प्रभाव कम हो ग...

अमेरिका में उग्र पुनर्स्थापना की नीतियों एवं कानूनों

 प्रश्न:- 19वीं शताब्दी अमेरिका में उग्र पुनर्स्थापना की नीतियों एवं कानूनों का वर्णन कीजिए। परिचय:- पुनर्निर्माण के कार्यक्रम के बारे में दक्षिण में गहरे मतभेद थे। उदारवादी पक्ष का कहना था कि दक्षिणी राज्यों को सारे संवैधानिक अधिकार दे देनी चाहिए। उग्रवादी पक्ष की राय थी कि बागान मालिकों की शक्ति को नष्ट कर तथा नस्ली एकता की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में फिर कभी संघर्ष न हो। दिसंबर 1865 में कांग्रेस की बैठक हुई। उस समय तक पुनर्निर्माण का सारा कार्य कार्यपालिका के हाथों में था। एंडू् जॉनसन अप्रैल 1865 में राष्ट्रपति बना। उसने लिंकन के कार्यक्रम को अपनाया। जॉनसन ने पुनर्निर्माण का कार्यक्रम लागू किया। उग्रपंथियों को जॉनसन के पुनर्निर्माण कार्यक्रम से आपत्ति थी, इसलिए जब दिसंबर 1865 में कांग्रेस की बैठक हुई तब उन्होंने जॉनसन के कार्य को निष्फल करने तथा पूर्ननिर्माण के कार्य को बिल्कुल भिन्न प्रकार से करने का निश्चय किया। यह चाहते थे कि संघीय सरकार को दक्षिणी राज्य के प्रति ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि वे विजित प्रदेशों हो। इन राज्यों को संघ में शामिल करने से पहले उनके ऊपर काफी...

नाजीवाद की राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक विशेषताएं

प्रश्न:- नाजीवाद की राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए। परिचय:- 30 जनवरी 1933 को एडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर नियुक्त किया गया। हिटलर का चांसलर नियुक्त होना एक संवैधानिक कार्य था। उसको संवैधानिक और कानूनी तरीके से चांसलर के पद पर नियुक्त किया गया। चांसलर की पदवी संभालने के बाद तेजी से हिटलर ने सत्ता अपने हाथ में केंद्रित कर ली। अगस्त 1934 में हिंडनबर्ग की मृत्यु के बाद उसने राष्ट्रपति और चांसलर की पदवी एक कर ली और खुद को "फयूरर" कहलवाया। बहुत तेजी के साथ हिटलर और उसके साथियों ने कुछ ऐसे कदम उठाए और कुछ ऐसी नीतियां लागू की कि जर्मनी में प्रजातंत्र अधिनायकवाद में परिवर्तित हो गया। हिटलर ने अपने समस्त विरोधियों को कुचलना आरंभ कर दिया। यहूदियों पर हिटलर ने अत्यधिक अत्याचार किए। नागरिक स्वतंत्रता छीन ली गई। प्रेस, रेडियो, भाषण, स्कूल एवं विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई। समस्त सामाजिक एवं आर्थिक क्रियाकलापों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। विचारों की अभिव्यक्ति पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। जर्मनी के प्रत्येक नगर में गुप्तचरो का जाल बिछाया गया। इन सब ग...

1917 की रूस की क्रांति का विस्तार से वर्णन

प्रश्न:- 1917 की रूस की क्रांति का विस्तार से वर्णन कीजिए। परिचय:- 1917 की रूसी क्रांति बीसवीं सदी की उन महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है जिन्होंने विश्व को किसी न किसी रूप में प्रभावित किया। इसमें सिर्फ राजनीतिक में ही नहीं सामाजिक- सांस्कृतिक और वैचारिक रूप में भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू की।1789 की फ्रांसीसी राज्य क्रांति के बाद यह एक महत्वपूर्ण घटना थी। 1917 में रूस में दो क्रांतियां हुई। कुछ इतिहासकारों का विचार है कि एक ही क्रांति दो चरणों में पूर्ण हुई। फरवरी-मार्च में हुई राजनीतिक क्रांति के द्वारा रूस में जारशाही का अंत हुआ और अक्टूबर-नवंबर में हुई सामाजिक क्रांति से सर्वहारा गणतंत्र की स्थापना हुई। 1917 की फरवरी क्रांति से पूर्व 1905 में भी रूस में क्रांति हुई जिसे इतिहासकार अक्टूबर की क्रांति का "ड्रेस रिहर्सल" मानते हैं। 1905 की क्रांति तक रूस में राजनीतिक दल और मजदूर संघ जैसे संस्थाओं का अभाव था। रूस में क्रांति से पूर्व उच्च तथा निम्न वर्ग के बीच अत्यधिक सामाजिक और आर्थिक भिन्नता थी। राज्य के महत्वपूर्ण पदों पर कुलीनों तथा पूंजीपतियों का ही अधिकार था। किसानों की स्...

साम्राज्यवाद पूंजीवाद का उच्चतम चरण है।

प्रश्न:- साम्राज्यवाद पूंजीवाद का उच्चतम चरण है। प्रथम विश्व युद्ध की उत्पत्ति को समझने के लिए इस कथन का उपयोग किस सीमा तक किया जा सकता है? परिचय:- साम्राज्यवाद से तात्पर्य उस साम्राज्य से है जिसका उदय पूंजीवाद के युग में हुआ। साम्राज्यवाद उस पूंजीवादी प्रक्रिया की ओर संकेत करता है जिसके द्वारा पूंजीवादी देश विश्व के उन देशों पर जो पूंजीवादी नहीं है, अपना अधिपत्य स्थापित करते हैं। विद्वान इसकी व्याख्या के विषय में एकमत नहीं है। 19वीं सदी के अंत तक बीसवीं सदी के शुरू में पूंजीवाद अपनी उन्नति के शिखर पर पहुंच चुका था। पूंजीवादी व्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्तिशाली औद्योगिक एवं बैंकिंग संगठनों का निर्माण हुआ। उन्होंने पूंजीवाद व्यवस्था के मूलभूत ढांचे में महत्वपूर्ण परिवर्तन कर दिए। अर्थव्यवस्था में ठोस परिवर्तनों के साथ ही पूंजीवादी राष्ट्रों के शासक वर्ग की राजनीति में परिवर्तन आए। इस प्रकार पूंजीवादी व्यवस्था अपने विकास की एक नई व्यवस्था में ढल गई। इसे ही "साम्राज्यवाद" कहते हैं। इसके फलस्वरुप उपनिवेशों की छीना-झपटी होने लगी और युद्धों के द्वारा ही यह उपनिवेश प्राप्त ...